मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फरार आरोपित की तलाश में दिल्ली पुलिस सोमवार को शहर में पहुंची। यहां काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस की सहयोग से आमगोला स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी की। इस दौरान वह फरार मिला। इस दौरान आसपास के लोगों से उसके संबंध पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई। काजी मोहम्मदपुर थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित के नाम-पते के सत्यापन को दिल्ली पुलिस आई थी। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम दिल्ली लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.