बेगुसराय, मई 15 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालय के आदेश पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ इलाके में घूमकर फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए और आम जनता को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई थाना में वर्ष 2018 में दर्ज एक मामले में की गई है जिसका नेतृत्व अनुसंधानकर्ता एएसआई उमेश यादव ने किया। उन्होंने बताया कि मौजी हरिसिंह पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी रामविलास तांती के पुत्र मुन्ना तांती, शीतल रामपुर वार्ड संख्या-8 निवासी बब्लू महतो के पुत्र नीरज कुमार एवं उसकी पत्नी फुलो देवी के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि ये सभी आरोपित लंबे समय से फरार हैं और गिरफ्तारी से बचते फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.