समस्तीपुर, फरवरी 21 -- बिथान, एसं। बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव से लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध बिथान थाना में एक कांड दर्ज था और वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वह सिहमा गांव में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...