हाजीपुर, दिसम्बर 9 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को रामपुर श्यामचंद पंचायत से मारपीट मामले के एक फरार प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत से मारपीट मामले के फरार प्राथमिक अभियुक्त सुभाष कुमार,पिता शमशेर राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी सुभाष कुमार ने अपने ही गांव के विपुल कुमार नामक युवक को लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हाजीपुर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...