जहानाबाद, फरवरी 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन ने वर्ष 2019 से फरार एक अभियुक्त को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है। परस विगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव के निवासी नरेश साव के पुत्र पप्पू कुमार फरार हैं जिसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बुधवार को एसपी अपराजित चौहान ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जहानाबाद महिला थाने में कांड संख्या 35/ 19 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भादवि की धारा 307, 379, 504, 376 ( डी), 427/34 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पप्पू कुमार को आरोपित किया गया था। उस वक्त से वह फरार है। पकड़ने के लिए पुलिस ने कई प्रयास किये। वारंट भी निर्गत हुआ लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। तब अंत में पुलिस प्रशासन के द्वारा उसपर 25 हजार रुपये का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.