गिरडीह, फरवरी 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के पंचमटांड़ गांव में शुक्रवार को अहिल्यापुर और धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने संयुक्त रुप से फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया। फरार अभियुक्त पंचमटांड़ गांव निवासी महेश मंडल है। अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी अपने दल-बल के साथ पंचमटांड़ गांव पहुंचे और माइक से एनाउंस करते हुए ढोल बजाकर आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। बता दें कि आरोपी भीड़ मंडल ने धनबाद साइबर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से आनलाइन ठगी की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ धनबाद साइबर थाना में कांड संख्या 15/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहा था जिसके बाद धनबाद साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार अहिल्यापुर पुलिस की मदद से आरोपी के घर इश्...