समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व सअनि विमल कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने समर्था निवासी रामप्रीत राय, लालबाबू राय, श्याम बाबू राय तथा पंडित टोल टभका निवासी रोहित सहनी शामिल हैं। इश्तिहार चिपकाने से पूर्व पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जिन अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, यदि वे समय पर न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो आगे की कार्रवाई के तहत उनके घर की कुर्की की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...