जहानाबाद, फरवरी 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज थाना कांड संख्या 339/25 के प्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड के नामजद अभियुक्त जगुआ बीघा निवासी राकेश यादव, संतोष कुमार तथा शिव शंकर यादव के आवास पर पहुंचकर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-सम्मत उद्घोषणा की गई तथा अभियुक्तों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार की तामिला के बाद भी यदि अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...