रामगढ़, दिसम्बर 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भुरकुंडा न्यू बैरेक निवासी अजय पासवान, सुंदरनगर निवासी राजा राम, जवाहर नगर निवासी भोला कुमार दास, टॉलीमान धौड़ा निवासी अरुण भुईयां और रिवरसाइड निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ विक्की के घर इश्तिहार चिपकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...