मधेपुरा, मई 15 -- ग्वालपाड़ा। अरार पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वद्यिानंद ऋषिदेव रेशना वार्ड दो का रहने वाला है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पूर्व भूमि विवाद के एक मामले में उसे नामजद किया गया था। मामले में नाम आने के बाद से ही वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार को रात में उसके घर पर दबिश दी गई। इस दौरान वह हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...