हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 3 -- स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को 37 जिलों से रिक्तियां मिल गई हैं। अब सिर्फ पश्चिम चंपारण से रिक्ति आनी बाकी है। पश्चिम चंपारण से रिक्ति आने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए आरक्षण के हिसाब से रोस्टर क्लियर करा कर बीपीएससी को रिक्तियां भेजी जाएंगी। माना जा रहा है कि 15 जनवरी तक बीपीएससी को रिक्तियां चली जाएंगी। फरवरी अंत तक बीपीएससी से टीआरई 4 की वैकेंसी जारी होने की संभावना है। बीपीएससी को शिक्षकों की रिक्ति की अधियाचना मिलने के बाद वैकेंसी जारी होने में कम से कम एक माह का समय लगेगा। बीपीएससी आरक्षण रोस्टर को जांच कराने के बाद विज्ञापन प्रकाशित करेगा। बीपीएससी विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर वैकेंसी जारी करेगा। वैकेंसी आने के बाद लगभग एक माह तक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.