जमशेदपुर, जनवरी 9 -- रेलवे में सहायक लोको पायलट पद की बहाली परीक्षा 16 से 18 फरवरी तक होने वाली है। इससे मानगो में तीन परीक्षा केंद्र बन सकते हैं, जहां आठ हजार तक अभ्यर्थियों के कंप्यूटर आधारित बहाली परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। इससे परीक्षा केंद्रों में स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ पोस्ट के दर्जन भर जवान भी तैनात किए जाएंगे, ताकि बहाली परीक्षा में कदाचार न हो। बताया जाता है कि रेलवे में सहायक लोको पायलट के 9970 पद के लिए देश भर में परीक्षा होनी है। यात्री ट्रेनों की बढ़ती संख्या और माल ढुलाई के नए लक्ष्य को पाने के लिए रेलवे में सहायक लोको पायलट पद पर बहाली की अधिसूचना जारी हुई थी। 2025 में भी जमशेदपुर के हाईवे में रेलवे पारा मेडिकल कर्मचारियों, नॉन टेक्निकल कैटेगरी के कर्मचारियों, सहायक लोको पायलट और जेई पद पर बहाली की परीक्षा ...