बुलंदशहर, फरवरी 23 -- मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। सुबह और शाम को जहाँ हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दोपहर की तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। स्थिति यह है कि फरवरी के महीने में ही लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को भी यही स्थिति रही, सुबह आठ बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि वह चुभने लगी। दोपहर में गर्मी के चलते लोग बैचेन नजर आए। फरवरी महीने के आखिरी दिनों में गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। मौसम में बदलाव के साथ दोपहर में लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिन बढ़ने के साथ ही धूप के तेवर बढ़ते गए। दोपहर के समय चटक धूप से तपिश बढ़ी रही। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27...