नई दिल्ली, फरवरी 15 -- राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान लगातार बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को छोड़कर, अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य -1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी रविवार रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। शनिवार को दिन भर आसमान साफ था। सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो गया। शनिवार को दिन में 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग का कहना है कि 15 से 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 17 फरवरी को बादल की आवाजाही हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.