देहरादून, फरवरी 12 -- Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। देहरादून में बुधवार को चटक धूप के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया ग...