प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फरवरी माह के भीतर लंबित विवेचनाओं के शत-प्रतिशत निस्तारण को लेकर पुलिस महकमे में सख्ती बढ़ा दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी एसीपी, थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारियों (आईओ) को 28 फरवरी तक लंबित मामलों को पूरा करने का अल्टीमेट दिया गया है। सभी विवेचकों को मामलों से जुड़े साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से ई-साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने 60 दिन और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं की रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी आईओ को प्रतिदिन कम से कम एक मामले की विवेचना पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि लंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.