कटिहार, फरवरी 11 -- कटिहार, वरीय संवाददाता फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप और बढ़ता तापमान जहां गर्मी का अहसास करा रहा है, वहीं रात और सुबह के समय ठंड अब भी बरकरार है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने और हल्की गति से हवा चलने के संकेत हैं। इस बदलते मौसम का सीधा असर जिले की रबी फसलों पर पड़ने लगा है। गेहूं, मक्का, सरसों और सब्जी की खेती कर रहे किसानों के लिए यह समय काफी अहम माना जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखकर खेती संबंधी निर्णय लेने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि दि...