लखनऊ, मार्च 4 -- -चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा जनपदों ने 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की: नितिन अग्रवाल लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने फरवरी 2025 में 5422.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया हैं, जबकि इस माह के लिए 5000 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय था। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 108.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी, 2025 तक कुल 43,322.87 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया है, जो गत वर्ष की प्राप्तियों रुपये 41,224.16 करोड़ के सापेक्ष रुपये 2098.71 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि फरवरी में चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा में सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.