नई दिल्ली, मार्च 17 -- - बीते वर्ष के समान अवधि के मुकाबले निर्यात में इजाफा लेकिन जनवरी के मुकाबले आई गिरावट - सेवा क्षेत्र के निर्यात में बीते वर्ष के मुकाबले आई तेजी, नई दिल्ली। विशेष संवाददाता अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर बीते महीने निर्यात में 3.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर कमी देखने को मिली है। फरवरी में भारत का कुल निर्यात 71.95 बिलियन डॉलर का रहा है जो उससे पहले जनवरी में 74.97 बिलियन डॉलर का रहा था। हालांकि सालाना आधार पर देखा जाए तो उसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2024 में देश का कुल निर्यात 69.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा था। सालाना आधार पर निर्यात में 2.21 बिलियम डॉलर का इजाफा हुआ है। सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने निर्यात और आयात के बीच अंतर यानी व्यापार घाटा 4.43...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.