औरैया, फरवरी 23 -- अछल्दा, संवाददाता। फरवरी माह में अचानक बढ़ी गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण लोगों की सेहत पर असर साफ नजर आने लगा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसका सीधा प्रभाव अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में दिखाई दे रहा है। बीते पांच-छह दिनों में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है और सोमवार को ओपीडी करीब 200 मरीजों तक पहुंच गई। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं और दोपहर तक भारी भीड़ बनी रहती है। ओपीडी में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। अधिकांश मरीज खांसी, बुखार, जुकाम, बदन दर्द, गले में खराश और तेज सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं, जिससे पैथोलॉजी और दवा वितरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.