कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में फरवरी माह के दौरान अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में सहूलियत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 23 फरवरी तक अतिरिक्त एक सेकेंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। वहीं कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में 5 फरवरी से 26 फरवरी तक एक सेकेंड एसी कोच लगाया जाएगा। इसी क्रम में अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में अजमेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा सियालदह से 2 फरवरी से 1 मार्च तक एक फर्स्ट एसी कोच जोड़ा जाएगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.