आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़,संवाददाता। फरवरी माह में लाभार्थियों को चावल ज्यादा और गेहूं कम दिया जायेगा। शासन की तरफ से राशन वितरण प्रणाली में बदलाव करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजा है। साथ ही लाभार्थियों के सापेक्ष खाद्यान्न भी आवंटित कर दिया गया है। खाद्य विभाग से खाद्यान्न की उठान शुरू हो गई है। वहीं नए आदेश से कोटेदारों में हलचल मची है। नए आदेश के अनुसार अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल प्राप्त होगा। इससे पहले पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलता था। अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जायेगा। राशन वितरण में हुए इस बदलाव से ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों में असमंजस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.