रायबरेली, जनवरी 28 -- रायबरेली, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली "ग्राम चौपाल" के लिए विकास खंडवार रोस्टर निर्धारित किया है। रोस्टर के अनुसार छह फरवरी को पीडी राही में, डीडीओ बछरावां में, डीसी मनरेगा महराजगंज में, डीसी एनआरएलएम रोहनियां में, 13 फरवरी को पीडी डीह में, डीडीओ खीरों में, डीसी मनरेगा सलोन में, डीसी एनआरएलएम अमावां में, 20 फरवरी को पीडी सरेनी में, डीडीओ डलमऊ में, डीसी मनरेगा छतोह एवं डीसी एनआरएमएल शिवगढ़ विकास खंड की किसी भी एक ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में भाग लेंगे। 27 फरवरी को पीडी दीनशाह गौरा में, डीडीओ लालगंज में, डीसी मनरेगा में ऊंचाहार में एवं डीसी एनआरएलएम हरचंदपुर के किसी एक ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...