काशीपुर, फरवरी 4 -- जसपुर। फरवरी का महीना शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक राशन उपभोक्ताओं को जनवरी का राशन नहीं मिला है। इससे उनमे आक्रोश है। बता दें कि एफआरके चावल न मिलने से उपभोक्ताओं को दिसंबर का राशन नहीं मिला था। एफआरके चावल मिलने के बाद विभाग ने दिसंबर का चावल जनवरी के आखिर में बंटवा दिया, लेकिन जनवरी का राशन उपभोक्ताओं को अभी तक नहीं मिला है। जबकि फरवरी का महीना शुरू हो गया है। उपभोक्ता राशन को लेकर परेशान हैं। पूर्ति निरीक्षक मुकुल गर्जोला ने बताया कि उन्होंने जनवरी के राशन के लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारी को पत्र दे दिया है। वह फरवरी का पत्र भी एक दो दिन में दे देंगे। लेकिन विपणन विभाग राशन नहीं दे पा रहा है। वहीं, वरिष्ठ विपणन अधिकारी सेवार्ता करनी चाही तो वह अपने दफ्तर में नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...