पूर्णिया, जनवरी 26 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी दस बीएड महाविद्यालयों में नामांकित छात्र छात्राएं सत्र 2025-27 में पंजीयन करवाने को लेकर तिथि निर्धारित होने का इंतजार कर रहे हैं । बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि बीएड में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। इसके नियमित पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग के द्वारा सभी बीएड कॉलेज से नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा मंगवाया जा रहा है। कॉलेज से डाटा मिलने के उपरांत पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में पंजीयन को लेकर तिथि का निर्धारण किया जाएगा। ....पंजीयन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्र-छात्राएं...