बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। फरवरी महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है। लेकिन अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री व न्यूनतम 10 से 11 के बीच बना हुआ है। ऐसे में इस साल फलों के राजा आम के उत्पादन प्रभावित होने का भय बागवानों को सताने लगा है। विशेषज्ञों की मानें तो आम के मंजर निकलने के लिए तापमान 28 से 30 डिग्री तापमान उपयुक्त माना जाता है। मौसम को देख बागवान चिंतित नजर आ रहे हैं। चूंकि उत्तर प्रदेश व पड़ोसी प्रांत बिहार में फरवरी के प्रथम व दूसरे सप्ताह में आम का मंजर आ जाता है। लेकिन अभी तक फूल भी नहीं दिख रहे हैं। जिले में करीब 33 हजार 25 हेक्टेयर के आस-पास आम का बगीचा है। इससे बागवानों को अच्छी आमदनी होती है। बागवान रमेशचंद सिंह, सोनू सिंह की मानें तो वसंत पंचमी बीत गया लेकिन अभी तक आम का मंजर नहीं दिख रहा है। उम्मीद जताया कि इस साल फरवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.