हरदोई, फरवरी 7 -- बिलग्राम। बिलग्राम कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। हरदोई से बिलग्राम को आने वाली मुख्य लाइन से फरदापुर के पास एक डंपर टकरा गया, जिससे कई पोल और तार टूट गए। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। इसके बाद बिलग्राम कस्बा फीडर, छिबरामऊ फीडर और ग्रामीण फीडर तीनों बंद हो गए। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। घरों में मोटर नहीं चल सकी, कारोबार ठप रहे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गर्मी में लोग रातभर परेशान रहे। जेई निषाद ने बताया कि डंपर के टकराने से पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें दुरुस्त कराया गया है। लाइन को चेक कराकर चरणबद्ध तरीके से सप्लाई बहाल की जा रही है। वैकल्पिक लाइन पहले से पड़ी खराब तहसील मुख्यालय के लिए सरकार ने सालों पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.