भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। फरक्का बराज के गेट खुलने के बाद भी गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे ही कमी आ रही है। जिला क्षेत्र में सुल्तानगंज से कहलगांव तक जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। जबकि कोसी में बढ़त जारी है। मदरौनी, कुरसेला और चरोहर में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने जिले की आठ जगहों का वाटर लेवल जारी किया है। सुल्तानगंज गंगा का जलस्तर अब भी लाल निशान 34.50 मीटर से 46 सेमी ऊपर है। शुक्रवार को 35.96 मीटर पर गंगा यहां बह रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 सेमी की कमी आई है। भागलपुर में सिर्फ 3 सेमी की कमी आई है। शुक्रवार को 33.36 मीटर पर गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। कहलगांव में जलस्तर में 8 सेमी की कमी आई है। फिर भी लाल निशान 31.09 मीटर से 37 सेमी ऊपर 31.46 मीटर पर बह रही है। इस्माईलपुर बिंदटोली में 4 सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.