सहरसा, दिसम्बर 25 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर पिछले एक एक सप्ताह से शीतलहर के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ठंड में आयी वृद्धि से आम जन-जीवन प्रभावित होने लगी है। वहीं यातायात व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। सुबह और शाम होते-होते कनकनी बढ़ जाने से ठंड से ऊनी कपड़ों और विद्युत उपकरणों की दुकानों पर खरीददारी करने वालों की भीड़ भी जमा हो रही है। चौक चौराहे पर अलाव जलाने की उठी मांग: सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कोसी तटबंध के अंदर कुल आठ पंचायत में बढ़ी शीतलहर के कारण लोगों को जीवन गुजर बसर करना मुश्किल होने लगा है। तटबंध के अंदर चौक-चौराहे सहित सामुहिक जगहों पर अलाव लगाने की मांग तेज हो गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.