संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- बखिरा। नन्दौर चौराहा से आगे नरायनपुर रोड पर शनिवार को एक युवक फब्तियां कस रहा था। जिसे हिरासत मे लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राममिलन साहनी मय हमराही नन्दौर चौराहे पर गस्त पर निकले थे। नरायनपुर रोड पर सड़क के किनारे खड़ा होकर एक युवक फब्तियां सुना रहा था। अश्लील इशारे कर रहा था। जिससे आने जाने वाली लड़कियों महिलाएं व राहगीर परेशान हो रहे थे। पुलिस को सामने देखकर भागने लगा। कुछ दूर जाने पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र पुत्र रामनरेश उम्र 31 वर्ष निवासी रुधौली थाना बस्ती बताया। उसके खिलाफ उचित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों के आग्रह पर निजी मुचलके पर आरोपी को जमानत दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...