औरैया, जनवरी 12 -- ककोर, संवाददाता। फफूंद नगर पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों पर महीनों बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत पत्र में साफ कहा गया है कि वार्ड नंबर-1 नत्थूपुर व मोतीपुर की मुख्य सड़क जर्जर होकर टूट-फूट की कगार पर है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन मरम्मत के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। इसी तरह शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अभी तक केवल कागजों में ही अटका हुआ है। प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि मां पीतांबरा धाम बारात घर से मुरादगंज तिराहा तक जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से बरसात के दौरान खेत पानी से भर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.