रांची, जनवरी 4 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर फन कैसल पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम जिंगल्स 2026 का रविवार को समापन हुआ। साल के पहले रविवार को सैकड़ों की संख्या में पार्क पहुंचे बच्चों और पर्यटकों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम में आए परिवारों, महिलाओं और युवाओं ने आकर्षक जादू के शो का लुत्फ उठाया और संगीत की धुनों पर थिरके। पर्यटकों ने पार्क में उपलब्ध विभिन्न राइड्स जैसे ड्रैगन कोस्टर, स्काई ट्रेन, गो कार्ट, कैटरपिलर, टोरा-टोरा, ट्रूपर और टोरनेडो का जमकर आनंद लिया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गायक अमित झा ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं बच्चों के लिए किड्स डांस और महिलाओं के लिए डांस एंड फ्रीज जैसे इवेंट्स आकर्षण का केंद्र रहे। विजेताओं को पार्क के निदेशक नीतेश नाथ शाहदेव की ओर से आकर्षक...