मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। आइडियल पब्लिक स्कूल में फन एंड फेयर का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक स्टाल लगाए गए। जिसमें गेम्स स्टाल्स पर जाकर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। प्रत्येक गेम में जीतने पर बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फेयर में खाने में चाइनीज व्यंजन पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इससे पहले शुभारंभ तरुण रस्तोगी और रिशु रस्तोगी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...