फरीदाबाद, जनवरी 1 -- नूंह। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फनेन्द्र अग्रवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत गौरव रतन श्री सम्मान अवार्ड काउंसिल के तत्वावधान में नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। फनेन्द्र अग्रवाल को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि पर उनके गृह क्षेत्र सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए बुद्धिजीवी, समाजसेवी और प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, मिस वर्ल्ड टूरिज्म इंडिया इशिता तनेजा और पहलवान नरसिंह पंचम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.