गया, जनवरी 29 -- फतेहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक स्कार्पिओ और बाइक से 993 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की है। हालांकि इसमें किसी तस्कर की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात में उन्हें सूचना मिली थी कि गया-रजौली एसएच-70 मुख्य सड़क में स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र के पोवा गांव के पास एक स्कॉर्पियो और एक बाइक खड़ी है जिसमें शराब लदा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। इसके बाद स्कॉर्पियो और बाइक को जांच की गई तो उसमें से 143 लीटर अंग्रेजी शराब और 850 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। इसके बाद शराब के साथ स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...