आगरा, जनवरी 31 -- फतेहपुर सीकरी को विजयपुर सीकरी बताते हुए दायर केस में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी नियत की है। वहीं, विपक्षी के.के. मोहम्मद की ओर से केस में लिखित जवाब शनिवार को भी दाखिल नहीं किया गया। अदालत में अजय प्रताप सिंह बनाम के.के. मोहम्मद आदि का मामला विचाराधीन है। पिछली तारीख 3 दिसंबर को वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने केस में साक्ष्य के रूप में पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. डी.वी. शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक आर्कियोलॉजी ऑफ फतेहपुर सीकरी: न्यू डिस्कवरीज की छायाप्रति दाखिल की थी, जिस पर विपक्षी के.के. मोहम्मद का लिखित जवाब आना शेष है। उधर, वादी अधिवक्ता ने दावा किया कि फतेहपुर सीकरी सिकरवार राजाओं द्वारा बसाया गया विजयपुर सीकरी नगर है, जिसे मुस्लिम अभिलेखों में फतहपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.