गया, जनवरी 20 -- फतेहपुर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र से 1050 लीटर महुआ शराब के साथ एक बोलेरा वाहन जब्त की है। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड इलाके से शराब तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की दो टीम कार्रवाई के लिए तत्काल भेजी गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ आहर के पास से एक बोलेरा पकड़ी जिसमें से 800 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं गुलजारबीघा गांव स्थित आहार के पास से प्लास्टिक और जुट के बोरा में बंद 250 लीटर महुआ निर्मित शराब पकड़ी गई। हालांकि पुलिस को दूर से देख शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। शराब जब्त मामले में थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.