गया, मार्च 17 -- फतेहपुर में सड़क किनारे बैठे एक वृद्ध की कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। कार बैक करने के दौरान मदन मालाकार (65) पर कार चढ़ गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र की जगरनाथपुर पंचायत के करियादपुर बाजार में रविवार रात की है। बताया गया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर निवासी मोहन स्वर्णकार की बेटी और दामाद होली पर्व मनाने आए थे। घटना के समय चालक कार को बैक कर रहा था। इस दौरान चालक अंधेरा के कारण पीछे नहीं देख पाया और सड़क किनारे बैठे मदन मालाकार (65) पर कार का पिछला चक्का चढ़ गया। इसके बाद आनन-फानन में चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.