फतेहपुर, अगस्त 31 -- बहुआ। ललौली थाना के दतौली गांव में रविवार सुबह घरेलू कलह ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। शराब के नशे का आदी पति अक्सर पत्नी को डंडों से पीटता था। इसी बेरहमी से आहत होकर 33 वर्षीय रामकुमारी ने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के सहारे फंदा बना फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फांसी की खबर सुन पड़ोसियों के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा कि पति की रोज रोज की प्रताड़ना से रामकुमारी मुक्ति पा गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच पड़ताल में जुट गई है। गाजीपुर थाना के बरुहा गांव निवासी रामकुमारी की शादी करीब 12 वर्ष पहले दतौली निवास रामलाल के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति आये दिन रामकुमारी को मारता पीटता था। रामकुमारी किसी तरह प्रताड़ना सहती रही। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नशेबाजी के बाद फिर से पति रामलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.