गया, नवम्बर 4 -- थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव में मंगलवार को बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हो गई। वह भंवारीकला गांव का रहने वाला था। बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है। भंवारीकला गांव के अर्जुन यादव ने बताया कि विजय यादव (52) साइकिल से घर जा रहा था। इसी समय रघवाचक गांव के पास मुख्य सड़क पर स्थित पुल के पास तेज गति में जा रही बाइक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दीRs.। इससे साइकिल सवार विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार गोविंद यादव का पुत्र नीतीश कुमार है। वह हेमाडीह, थाना सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के हेमाडीह गांव का रहने वाला है। वह भी घायल है। दुर्घटनास्थल से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया।

हिंदी हिन...