नई दिल्ली, अगस्त 13 -- यूपी के फतेहपुर में मकबरा तोड़े जाने पर बवाल के बाद अब फिरोजाबाद में मलखानपुर रोड स्थित पीर बाबा की सैकड़ों सालों पुरानी मजार को मंगलवार की देररात असामाजिक तत्वों ने ध्वस्तीकरण कर वहां पर हनुमान जी की स्थापना कर दी। जब लोग मजार की सफाई करने आए तो मजार को गायब देखकर हैरत में पड़ गए। मजार तोड़ने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मजार के निर्माण की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हनुमान जी की मूर्ति को हटाकर थाने भिजवाया। ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। मलखानपुर रोड पर सैकड़ों साल पुरानी पीर बाबा की मजार बनी हुई है। जहां दोनों समुदाय के लोग आस्था रखते हैं। मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से मजार को तोड़कर मलवा, ईंट को उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.