फतेहपुर, फरवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप गए युवक की रविवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव कोठरी में चारपाई में मृत पड़ा मिला। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है। उक्त थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर सीमौरी गांव निवासी 30 वर्षीय राम सिंह रविवार रात गांव के ही अनुज सिंह के ट्यूबवेल से खेतों में सिचाईं करने गया था। सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों ने नलकूप जाकर देखा तो राम सिंह का शव नलकूप की कोठरी में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। मौके पर खून पड़ा हुआ मिला है। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर जाकर यहां शव लाकर नलकूप की कोठरी में रखा गया है। करीब तीन माह पूर्व हुए विवाद में हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.