गया, फरवरी 4 -- कृषि विभाग द्वारा एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों के पंजीकरण को लेकर तीसरे चरण के तहत फतेहपुर प्रखंड की सभी 18 ग्राम पंचायतों व एक नगर पंचायत में सोमवार से विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस लगाए जा रहे विशेष कैंप में मंगलवार को दूसरे दिन तक जिले से मिले लक्ष्य के 60 प्रतिशत किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुका है। इस शिविर के माध्यम से किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा रहा है। इससे किसानों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में तीसरे चरण का फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप लगाया जा रहा था। मंगलवार को दूसरे जिला से 1145 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य मिला था। इस मिल लक्ष्य का 60 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...