प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नंदईपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश सिंह विलासपुर की एक कंपनी का कंटेनर चलाता था। मंगलवार रात फतेहपुर में स्थित एक ढाबे पर अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी दिनेश सिंह विलासपुर की एक कंपनी का कंटेनर चलाता था। वह सोमवार को पटना गया था। दिल्ली लौटते समय अपने घर नंदईपुर चला आया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह कंटेनर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रात करीब 10 बजे फतेहपुर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका, तभी अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। ढाबा संचालक स्थानीय अस्पताल ले गया। वहां करीब एक घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.