गया, दिसम्बर 21 -- फोटो -गौरी देवी फतेहपुर थाने के सलैयाकला टोला हसरा के सहदेव चौधरी की थी पत्नी -थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सलैयाकला के पास फतेहपुर-करियादपुर सड़क पर रविवार रात आठ बजे की है घटना फतेहपुर, एक संवाददाता। फतेहपुर थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सलैयाकला के पास फतेहपुर-करियादपुर सड़क पर रविवार की रात आठ बजे ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। गौरी देवी (45) फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाकला टोला हसरा के सहदेव चौधरी की पत्नी थी। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने खलासी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि गौरी देवी स्कूल के पास स्थित मिल में चूड़ा कुटवाने गई थी। भीड़ के कारण वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी और देरी कारण वह सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी समय वहां से गुजर रहा ट्रैक्टर गौरी देवी...