गया, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर में नाबालिग प्रेमी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई गई है। प्रेमी रवि कुमार 10वीं का छात्र है। इस मामले में उसकी मां दुलारी देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में प्रेमी जोड़े घर से भाग गए थे। प्रेमिका अपने घर लौट आई है, जबकि प्रेमी लापता है। छात्र के घर वालों ने लड़की के परिजनों पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। फतेहपुर थाना क्षेत्र के नौआखाप गांव का यह मामला है। नाबालिग छात्र की मां दुलारी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसका बेटा रवि कुमार (16) 10वीं में पढ़ाई करता है। वह वंशीनाला रेलवे हॉल्ट से पहाड़पुर स्टेशन प्रतिदिन ट्रेन से पढ़ने जम्हेता एक कोचिंग में जाता था। रवि छह दिसंबर को भी पढ़ने गया। उस दिन वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसका...