गिरडीह, फरवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के फतेहपुर मोड़ स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बताया कि यज्ञाचार्य पंडित दिनेश पांडेय के नेतृत्व में 251 महिलाओं ने कलश निकालकर यज्ञ मंडप एवं राम जानकी मंदिर की परिक्रमा की। बाद में फतेहपुर, नावाडीह, नायकडीह सहित आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए लकड़गढ़ा शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरकर महिलाएं पदयात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। इसके साथ ही रामचरितमानस नवाह परायण पाठ का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य यजमान पिंटू कुमार राय एवं रानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.