गया, जुलाई 25 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इसरवे टोला रामगढ़ में करंट से किसान रामविलास यादव (48) की मौत हो गई। किसान पेड़ में गाय बांधने गया था। इसी समय वहां से गुजरी 11 हजार पॉवर के बिजली तार के सटने से पेड़ में आ रहे करंट की चपेट में किसान आ गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान रामविलास यादव शुक्रवार को दोपहर में घर के बगल गांव में स्थित पेड़ में गाय बांधने के लिए गया था। किसान जिस पेड़ में गाय बांधने गया उसमें 11 हजार पावर का तार सटने से उसमें करंट आ रहा था। वह जैसे ही पेड़ के संपर्क में आया उसे करंट लग गया और वह वहीं पर गिर कर छटपटाने लगा। परिवार लोग जब तक जुटे किसान शांत पड़ गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.