फतेहपुर, जनवरी 4 -- असोथर। एसआईसी मैदान में स्व0 कुं अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा है। रविवार को टूर्नामेंट में पहला मुकाबला फतेहपुर मालती फारम और अयाहशाह के बीच हुआ। असोथर की टीम 12 ओवर में 82 पर आल आउट हो गई। मालती फरमा की धारदार गेंदबाजी के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। लक्ष्य के जवाब में टीम दस ओवरों में ही मैच खत्म कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसी के बाद सेमीफाइनल मैच अयाहशाह के साथ खेलने को उतरी। अयाहशाह ने 14 ओवरों में 163-7 का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। मालती फारम की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चार ओवर में ही 53 जड़ दिए। श्रेयस ने 27 में 59 व विशाल ने 20 में 41 रन ठोक टीम को 13 ओवरों में ही जीत दिलाकर फाइनल पहुंच गए। प्रतापगढ़ कुंडा और मालती फारम के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम के श्रेयस और ...