फरीदाबाद, जनवरी 8 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में नवनिर्मित अस्पताल बिल्डिंग में जुलाई माह से ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद फतेहपुर बिल्लौच सहित आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के हजारों लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। मरीजों को दूर-दराज के निजी और सरकारी अस्पताल में जाना नहीं पड़ेगा। गांव में एम्स शाखा की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। जिसमें अब अंदर की फिनिशिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। बिल्डिंग पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस अस्पताल में 20 बेड का अस्पताल भी शुरू किया जाएगा। गांव फतेहपुर बिल्लौच में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली बिल्डिंग 6.5 एकड़ जमीन में तैयार की गई है। बिल्डिंग एक मंजिल की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.